फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power connections of 81 people cut

बकाया पर कटे 81 उपभोक्ताओं के कनेक्शन

Sat, 28 Nov 2020 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Power connections of 81 people cut
बाराबंकी। पावर कार्पोरेशन ने सफेदाबाद, तिंदोला और तमरसेपुर में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया। बिल संशोधित करने के साथ ही खराब मीटर बदले गए। अधिक बकाया होने पर 81 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन ने शुक्रवार को सफेदाबाद में उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए कैंप लगाया। कैंप में आईं 31 शिकायतों में से 27 शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं। शेष शिकायतें जांच के बाद निस्तारित की जाएंगी। कैंप में पांच उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और 23 उपभोक्ताओं के बिल संशोधित किए गए।
विज्ञापन

जांच के दौरान अधिक बकाया होने पर 42 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। ग्राम तमरसेपुर के कैंप में आईं 12 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मीटर में शिकायत आने पर चार उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए। अधिक बकाया होने पर 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। तिंदोला में लगाए गए कैंप में 14 शिकायतें आईं जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच उपभोक्ताओं के मीटर बदले गऐ और अधिक बकाया होने पर 24 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अधिशासी अभियंता आरके मिश्रा ने बताया कि कैप में उपभोक्ताओं की शिकायतें निस्तारित की जा रही हैं। जो शिकायतें निस्तारित नहीं हई हैं वे जांच कराने के बाद निस्तारित की जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed