फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Potatoes are not being stored in cold storage.

दूर नहीं हो रहा आलू भंडारण का संकट, अधिकारी मौन

Mon, 08 Mar 2021 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Potatoes are not being stored in cold storage.
बाराबंकी। आलू भंडारण की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। किसान आलू लदी ट्रॉलियों के साथ कोल्ड स्टोरेज के बाहर धक्के खा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। जिम्मेदार भी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे जिले के आलू किसानों को मौजूदा समय में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष करीब 17 हजार हेक्टेयर भूमि पर किसानों ने आलू बोया गया। विभाग के अनुसार इस बार मौसम आलू की फसल के अनुकूल रहा। यहीं कारण है कि जिले में इस वर्ष आलू का बेहतर उत्पादन हुआ है। एक अनुमान के तहत जिले में करीब 5 लाख एमटी आलू का उत्पादन हुआ।
विज्ञापन

आलू भंडारण के लिए मौजूदा समय में जिले में करीब 35 कोल्ड स्टोरेज संचालित हो रहे हैं और इनकी भंडारण क्षमता लगभग 4 लाख एमटी के आसपास बताई जा रही है। लेकिन इस बार किसानों की सबसे बड़ी समस्या आलू भंडारण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू भंडारण के लिए किसान पिछले 15 दिनों से कोल्ड स्टोरेज के बाहर धक्के खा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। इससे किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आलू भंडारण के लिए वह कोल्ड स्टोरेज के बाहर खड़े अपनी बारी के आने इंतजार कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार किसानों की इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।
मऊजानीपुर निवासी किसान सुनील बताते हैं कि इस बार आलू का दाम काफी कम है। व्यापारी आलू सात सौ से आठ सौ रुपये प्रति क्विंटल मांग रहे हैं। जबकि इस दाम पर बेचने में लागत तक नहीं निकल पा रही है यहीं कारण है कि किसान आलू भंडारण पर ज्यादा जोर दे रहा है।
पवैयाबाद निवासी किसान राजेश बताते हैं कि पिछले साल आलू काफी महंगा बिका। इस वर्ष आलू का दाम लागत के अनुरूप नहीं मिल रहा है यहीं कारण है कि किसान आलू बेचने के बजाए भंडारण करना ज्यादा मुनासिब समझ रहा है। जबकि व्यापारी भी आलू को औने-पौने दामों पर खरीद रहे हैं।
देवा निवासी आलू व्यापारी इस्राइल बताते हैं कि इस बार आलू का उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा काफी ज्यादा हुआ। बाहर भी आलू की कोई डिमांड नहीं है यहीं कारण है कि आलू के दाम बढ़ नहीं रहे हैं। बताया कि ज्यादातर कोल्ड स्टोरेज भर चुके हैं अभी आलू के दाम और गिरेंगे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
दफेदार पुरवा स्थित कोल्ड स्टोर मालिक सलाहुद्दीन बताते हैं कि मौसम अच्छा होने की वजह से इस बार आलू का उत्पादन भंडारण क्षमता से ज्यादा हुआ है। जबकि पिछले साल आलू के मिले अच्छे दामों को देखते हुए किसान ज्यादा से ज्यादा आलू भंडारण करना चाह रहा है यही कारण है कि इस बार भंडारण को लेकर दिक्कत हो रही है।

जिला उद्यान अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में आलू भंडारण के लिए 35 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं इनकी भंडारण क्षमता 4 लाख एमटी के आसपास है। आलू भंडारण को लेकर दिक्कत है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है कोल्ड स्टोरेजों में अभी पर्याप्त जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed