फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The self-reliance of the women from the self-help groups will be reflected in Banarasi sarees.

Barabanki News: बनारसी साड़ियों में दिखेगा समूह की दीदियों का स्वावलंबन

Tue, 25 Aug 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 25 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The self-reliance of the women from the self-help groups will be reflected in Banarasi sarees.
कोठी। जरूरत की दहलीज लांघकर अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं कारोबारी सोच के साथ सफलता का नया अध्याय लिखने जा रही है। सिद्धौर ब्लॉक में नई सड़क चौराहे पर जीवन धारा इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के बैनर तले कुछ ऐसा ही ऐतिहासिक बदलाव आकार ले रहा है। बीडीओ पूजा सिंह की प्रेरणादायी सोच और बीएमएम सबा फातिमा की देखरेख में 15 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सकारात्मक सोच के दम पर अपनी तकदीर खुद बदलने की ठानी है। इसके तहत समूह की महिलाओं की ओर से संचालित बनारसी साड़ी शोरूम का शुभारंभ 27 को होने जा रहा है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के लिए 4.50 लाख रुपये का कुल बजट तय किया गया है, जिसमें 15 समूहों ने 30-30 हजार रुपये का निवेश कर बनारस से सीधे नई डिजाइन की साड़ियां मंगाई हैं। शोरूम अस्पताल के ठीक समीप होने से साड़ियों के साथ-साथ महिलाओं को सैनिटरी पैड, मैक्सी और पेटीकोट जैसी आवश्यक वस्तुएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। शोरूम का संचालन पारदर्शी तरीके से करने के लिए एक अकाउंटेंट दीदी और दो सेल्स दीदियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहाँ से मिलने वाला सारा मुनाफा सभी 15 समूहों में बराबर-बराबर बांटा जाएगा। इस पूरी मुहिम को सफल बनाने के साथ समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सबा फातिमा, वसीम, गीता और रहमान का सराहनीय योगदान रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

15 स्वयं सहायता समूहों ने दिखाई एकजुटता
ब्लॉक मिशन मैनेजर सबा फातिमा ने बताया कि इस मुहिम को सफलता की दहलीज तक लाने में बाला जी, साईं शक्ति, रोशनी, लक्ष्मी माता, भोले नाथ, जय काली माता, दादा सहान, मीरा दादा, ओम नमः शिवाय, ज्योति, ज्योति महिला, जय गणेश, टीका राम और आदर्श समूह सहित 15 समूहों की महिलाओं ने एकजुटता दिखाई है। पहले दीदियां समूह से मिलने वाले पैसे को खेती, बच्चों की पढ़ाई या छत डलवाने जैसी व्यक्तिगत जरूरतों में खर्च कर देती थीं। बीडीओ पूजा सिंह के निर्देशन में अब समूह से जुड़ी महिलाओं ने धरातल पर व्यावसायिक रूप से मजबूत बनने की ठानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed