{"_id":"5ed3e4b98ebc3e909b66b186","slug":"positive-case-barabanki-news-lko5239071154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के चार और युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार देर रात रिपोर्ट आने के बाद चारों युवकों को हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही युवकों के परिवार के 32 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। गांव और वार्ड की सीमाओं को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके साथ ही आवश्यक वस्तुओं की होम डिलेवरी कराने की तैयारियां चल रही हैं। चार नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। वहीं हिंद अस्पताल में भर्ती कोरोना के 11 मरीज स्वस्थ हो गए। उन्हें रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमित मिला एक युवक देवा कस्बा और एक क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। ये दोनों युवक 22 और 26 मई को दिल्ली और अहमदाबाद से लौटे थे। संदेह के आधार पर दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार देर रात जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद आनन-फानन में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों युवकों को हिंद अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों के परिवार के सात लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसके साथ ही वार्ड और गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है। दोनों इलाकों का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
एक युवक सफदरगंज क्षेत्र के गांव में संक्रमित मिला है। उसी गांव का एक युवक शनिवार दोपहर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। देर रात आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवक को हिन्द अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके परिवार के 17 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। यह युवक 20 मई को अहमदाबाद से आया था। गांव की सीमाओं को प्रशासन ने कल ही सील करा दिया था। इसके अलावा रामसनेहीघाट क्षेत्र के गांव का एक युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया है। इस गांव में कई लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार रात संक्रमित मिला युवक 18 मई को अहमदाबाद से आया था। उसे होम क्वारंटीन कराया गया था। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद युवक को उपचार के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। यह गांव भी पहले से ही सील है। नए केस सामने आने के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव मामले 25 हो गए हैं।
विज्ञापन
उधर जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 11 और लोग स्वथ्य हो गए हैं। इन सभी को रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 130 हो गई है। ये सभी जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं।