फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   positive

बालिका समेत 6 मिले कोरोना पाजिटिव

Tue, 23 Jun 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
positive
बाराबंकी। कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी के साथ फैल रहा है। जांच रिपोर्ट में सीएम हेल्पलाइन कर्मी, 10 वर्षीय बालिका समेत छह और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुष्टि के बाद सभी पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही उनके परिवार के 35 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर आवागमन बंद कर दिया गया। उधर हिंद व चन्द्रा अस्पताल में भर्ती 42 संक्रमितों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ जिले में कोरोना के एक्टिव केस 63 रह गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक मंगलवार शाम आई जांच रिपोर्ट में सीएम हेल्पलाइन का एक कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर के एक मोहल्ले में रहने कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ उसके घर के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में निंदूरा क्षेत्र के पिपरहा गांव के रहने वाले एक युवक और उसकी 10 वर्षीय पुत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिता-पुत्री 17 जून को दिल्ली से लौटे थे। इसके बाद से होम क्वारंटीन पर चल रहे थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के 21 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहीं रामनगर के सआदतगंज निवासी पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों 20 जून को मुंबई से आए थे। होम क्वारंटीन किए गये पिता-पुत्र की सोमवार देर रात जांच रिपोर्ट आई तो दोनों के पाजिटिव पाए गए। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के ही बरुआ गांव का रहने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 19 जून को दिल्ली से लौटा और होम क्वारंटीन था। जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद युुवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार के छह लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। प्रशासन ने दोनों गांवों की सीमाओं को सील करते हुए आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शुरू कराए जाने की तैयारियां चल रही हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि हिन्द अस्पताल में भर्ती 27 संक्रमितों की सोमवार देर रात जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चन्द्रा अस्पताल में भर्ती 15 मरीजों की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई है। इसके बाद इन सभी को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वस्थ होने वाले लोग दरियाबाद बंकी, हैदरगढ़, बनीकोडर, पूरेडलई, फतेहपुर, सिद्धौर और देवा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed