{"_id":"5ef0eaad8ebc3e433922c5ff","slug":"positive-barabanki-news-lko52724003","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती समेत 6 मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती समेत 6 मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
बाराबंकी। दिल्ली से ननिहाल आई किशोरी, मुंबई से लौटे दंपती समेत छह और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके परिवार के 35 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसके साथ ही गांवों की सीमाओं को सील करते हुए आवागमन रोक दिया गया। वहीं रविवार देर रात आठ लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी दी गई। इसके साथ जिले में कोरोना से एक्टिव केस 91 हो गए हैं।
निंदूरा क्षेत्र के सरायं शहवाज गांव में 15 वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक सप्ताह पूर्व यह बालिका अपने मम्मी पापा के साथ नाना नानी के घर आई थी। जानकारी पर पहुंची स्वासथ्य विभाग की टीम ने परिवार के सात लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। लेकिन सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में बालिका कोरोना पाजिटिव पाई गई है जबकि परिवार के अन्य छह लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उपचार के लिए बालिका को चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा परिवार के 6 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सदर तहसील में दंपती समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। क्षेत्र के खेवली गांव का रहने वाला दंपती एक सप्ताह पूर्व मुंबई से आया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दंपती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार के 10 लोगों को होम क्वारंटीन कराया दिया गया है। इसी प्रकार जहांगीराबाद क्षेत्र के गोदहा गांव में दो कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। यह दोनों युवक एक सप्ताह पूर्व गाजियाबाद से आए थे और तभी से होम क्वारंटीन पर थे। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिवार के 11 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
इसी क्षेत्र के मीरापुर गांव का रहने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 10 जून को मुंबई से लौटा और तभी से होम क्वारंटीन था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इस तरह से 35 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सभी सीमाओं को सील कर आवागमन पर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।