फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   population increasing bread and housing problem

जनसंख्या बढ़ा रही रोटी और आवास की समस्या

Sat, 11 Jul 2015 11:55 PM IST
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों से लेकर जिला मुख्यालय समेत कई स्थानों पर विश्व जनसंख्या दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। बंकी ब्लॉक परिसर में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी व विभिन्न संस्थाओं ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया।

मुख्यालय पर बंकी ब्लाक के परिसर में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने की। बाद में जिलाधिकारी मिश्र ने कहा कि हमारे देश की आबादी सवा अरब हो गई है। अगर अपने प्रदेश की जनसंख्या की बात करें तो इसकी आबादी 22 करोड़ है।

विज्ञापन

विश्व के अन्य देशों की जनसंख्या को देखा जाए तो अपना प्रदेश की आठवें स्थान पर है। कुछ लोगों का मानना है कि वर्ष 2020 में अपना देश सबसे युवा देश हो जाएगा लेकिन इससे क्या फायदा की हमारे देश के युवाओं के सामने रोटी कपड़ा और मकान की समस्या खड़ी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आई आंगनवाडी कार्यकत्रियों, एएनएम व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए भविष्य का कोढ़ न बने इसके लिए हमे अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।

कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिला को जागरूक करते हुए कहा कि वह परिवार की संचालक होती है। परिवार को चलाने के लिए उसे छोटा परिवार, सुखी परिवार के अध्याय को अपनाना होगा। ग्राम्य विकास मंत्री अरबिंद सिंह गोप ने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उन्हें हम सब अपनानी होंगी।

इसके लिए हमसे जो भी मदद होगी वह की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2014-15 में परिवार नियोजन के तहत पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, कापर्टी, गर्भ निरोधक गोलियों के वितरण का जो लक्ष्य दिया गया था, उसे सबके सहयोग से पूरा कर लिया गया है। इस मौके पर विधायक सुरेश यादव, फाइलेरिया निरीक्षक केके गुप्ता आदि उपस्थित थे।

जहांगीराबाद में भी मना जनसंख्या दिवस

जहांगीराबाद कस्बे में गर्भवती, धात्री, महिलाओं, किशोरियों का शिविर लगाकर उपचार करने वाली प्रसार संस्था ने जनसंख्या स्थिरता कर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आई महिला व किशोरी बालिकाओं को जनसंख्या नियंत्रण व परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देते हुए संस्था कर्मचारी महिमा मौर्या ने महिलाओं को खुशहाल परिवार का अंतर, दो बच्चों में तीन साल का अंतर की थीम पर जागरूक किया। वही रिदम संस्था के कार्यकर्ताओं ने अपने स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed