{"_id":"61c4cc4e2b091a29484f953c","slug":"polling-arrengment-barabanki-news-lko6103578122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क पहन डालेंगे वोट, सैनिटाइज होंगे मतदेय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क पहन डालेंगे वोट, सैनिटाइज होंगे मतदेय स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव में सभी बूथों को जहां सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं मतदाता मास्क पहनकर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते ग्राफ को लेकर यह तैयारियां की जा रही हैं। ताकि चुनाव कार्मिकों और मतदाताओं को इससे बचाया जा सके। इसी सबके मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन कार्यालय को मास्क, सैनिटाइजर समेत कोरोना से बचाव से जुड़ी अन्य सामग्रियों की खरीद के निर्देश दिए हैं।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से सक्रिय होने की संभावना को लेकर शासन-प्रशासन के साथ निर्वाचन आयोग पूरी तरह से गंभीर हो गया है। जिससे चुनाव के दौरान इस कार्य में लगाए गए सभी कार्मिकों के अलावा बूथ पर वोट डालने पहुंचने वाले मतदाताओं को इस भीषण महामारी के नए वैरिएंट से बचाया जा सके।
जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजे गए लिखित निर्देश के बाद जिले में निर्धारित बूथ व संभावित कार्मिक व मतदाताओं के हिसाब से सामग्री की सूची और दर निर्धारण सूची भेजी गई है। इसी के आधार पर विभाग टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य जरूरी सामग्री की खरीद करेगा।
विज्ञापन
बिना ग्लब्स व मास्क के बूथ में नहीं मिलेगा प्रवेश
जिले में लगभग 22 लाख मतदाता हैं। आयोग के निर्देश हैं कि वोट डालने के लिए बूथ पर आने वाले प्रत्येक मतदाता के चेहरे पर मास्क लगा होना चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन प्रचार-प्रचार कर जागरूक करें। बिना मास्क और ग्लब्स के कोई भी मतदाता बूथ में प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रत्येक बूथ पर 50-50 मास्क मतदाताओं के लिए उपलब्ध होने के निर्देश हैं। वोट डालने से पहले हाथ को सैनिटाइज भी करना पड़ेगा।
कोविड सुुरक्षा किट से लैस होंगे मतदान व सुरक्षाकर्मी
सभी मतदान कार्मिकों को बूथ पर भेजे जाने से पहले उन्हें कोविड सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें 100 मिलीलीटर की सैनिटाइजर शीशी, तीन दिन के लिए छह जोड़ी मास्क, एक फेशशील्ड, दो जोड़ी हैंड ग्लब्स शामिल रहेंगे।
वहीं मतदान अधिकारी प्रथम को मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज कराने के लिए 500 मिलीलीटर की छह बोतल सैनिटाइजर व एक थर्मल स्कैनर मिलेगा। मतदान के लिए ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी 100 मिलीलीटर की एक सैनिटाइजर शीशी, दो मास्क व एक फेसशील्ड दी जाएगी। इसके लिए बूथों पर इस बार डस्टबिन के साथ लाल रंग की एक पॉलीथिन रखी जाएगी।
आयोग के निर्देश के अनुसार कोविड से बचाव संबंधित सामग्री खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया की व्यवस्था की जा रही है। जो गाइडलाइन मिली है उसके अनुसार इसका वितरण चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को किया जाएगा। बूथों पर भी मास्क व ग्लब्स रहेंगे।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी