फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा की सुरक्षा का खाका तैयार

Sun, 20 Feb 2022 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। जिले में दिग्गजों की चुनावी जनसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल की सूरत बदलने के साथ पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने में हलकान दिख रहा है। गैर जनपदों में चुनाव के कारण कम पुलिस फोर्स में जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा वाले प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया है, डीजीपी दफ्तर से फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन

दरियाबाद विधानसभा में 23 फरवरी को भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर जेठवानी के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा है। अयोध्या व गोंडा व बहराइच जिले की सीमा से सटे होने के कारण यहां पर लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसको लेकर जहां कार्यक्रम स्थल को संवारने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं सुरक्षा का प्लान पुलिस प्रशासन ने तैयार कर लिया है। जिले में उपलब्ध पुलिस फोर्स के बाद भी छह एसपी, 12 एएसपी, 25 डिप्टी एसपी, 40 थानाध्यक्ष, एक हजार सिपाही, छह कंपनी पीएसी व तीन कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग डीजीपी आफिस से की गई है। इसके अलावा 21 फरवरी को बाराबंकी विधानसभा के देवा स्थित नुमाइश मैदान में होने वाली चुनावी जनसभा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एएसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो सीओ, पांच थानाध्यक्ष के साथ पुलिस व पीएसी के जवान लगाए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग स्थित मौरंग मंडी में रविवार को होने वाली चुनावी जनसभा में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। शहर क्षेत्र व भीड़ को देखते हुए दो सीओ, पांच एसओ व पुलिस व पीएसी के जवान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed