{"_id":"61d891f079411d0f16302a38","slug":"political-barabanki-news-lko6124930117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकारों से जनता का मोहभंग : गोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकारों से जनता का मोहभंग : गोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। भाजपा की सरकारों से जनता का मोहभंग हो चुका है। क्योंकि वह सिर्फ जुमलों व झूठे वादों से जनता को गुमराह करने में लगी है। इनकी गलत नीतियों के कारण आज जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है। उक्त बातें शुक्रवार को गोंडा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम से वापस लौटे पूर्वमंत्री अरविंद सिंह गोप ने मसौली चौराहा पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कही।
उन्होंनेे कहा कि सपा सरकार में जनता के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की गयी थीं। जिनका लाभ सीधे जनता को मिलता था लेकिन भाजपा सरकार ने सपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर जनता को छलने का काम किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को वोट की चोट देकर प्रदेश से जुल्मी सरकार से छुटकारा देगी।
पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हम कभी नफरत की राजनीति नहीं करते हैं परंतु बीजेपी सरकार में किसी से कुछ छुपा नहीं है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, चरक हॉस्पिटल के डॉ. सोनू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, कृष्ण कुमार रावत, राममूर्ति यादव, मुईन अंसारी, विकास यादव, अशोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)