फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

किसानों को भगवान मानती है मोदी योगी की सरकार

Sat, 25 Dec 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
political
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। धरती व गाय माता की चिंता करने वाली योगी-मोदी की सरकार किसान को भगवान मानती है। गौशाला का निर्माण व गाय पालन करने पर नौ सौ रुपया दिया जा रहा है आगे सरकार बनने पर व्यवस्था को और मुकम्मल किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने रनापुर मैदान में किसान को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

कस्बा के पास रनापुर मैदान में भाजपा के जिला किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राधामोहन ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा कर विपक्षी दलों की सरकारों को अपने वंश की मजबूती के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी नहीं होते तो दंगे होते और प्रदेश में माफिया सरकारी व गरीबों की भूमि पर कब्जा कर रहे होते।
विज्ञापन

योगी की सरकार ने माफिया द्वारा कब्जा की गई सैकड़ों करोड़ की भूमि को मुक्त कराने के साथ अवैध तरीके से कमाई संपत्ति को भी जब्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले एक परिवार का देश में तथा एक परिवार का प्रदेश में शासन रहा है। दोनों परिवार दिन में गरीबी हटाओ, समाजवाद जिंदाबाद के नारे लगाते व गरीब व किसान के विकास की बात करते लेकिन शाम होने पर अपने वंश को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम में जुट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी व योगी दिन में गरीब व देश की बात करते हैं तो रात में भी किसानों-गरीबों के विकास का सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। गांव में गरीब परिवार के बच्चे ढिबरी जलाकर पढ़ते थे। किसान का परिवार अंधेरे में डूबा होता था।
पार्टी की सरकार ने गरीब परिवारों तक बिजली तथा गांव तक सड़क पहुंचाने का काम किया है। इस मौके पर सांसद उपेंद्र रावत, विधायक बैजनाथ रावत, सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भगवंतलाल रावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रामदेव सिंह मौजूद रहे।
अब फैमिली फार्मर का समय
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने वार्ता के दौरान जिले में किसानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहले फैमिली डॉक्टर होते थे अब फैमिली फार्मर का समय है। झांसी में करीब पांच हजार परिवारों ने अपने फैमिली फार्मर चुन रखे हैं। फार्मर आर्गेनिक खेती कर अपनी उपज उन्हीं परिवारों को बेचते हैं।

उन्होंने कहा कि बाराबंकी के किसानों ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करके आय को दोगुना किया और सही मायने में पूरे प्रदेश को रास्ता दिखाते रहे हैं। उन्नतशील किसान रामसरन, सूरतगंज के अमरेंद्र प्रताप सिंह की स्ट्रावेरी, रंगीन गोभी शिमला तथा त्रिवेदीगंज के नवनीत वर्मा के केला की खेती की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed