{"_id":"614f77238ebc3e0b9e3e3ad2","slug":"political-barabanki-news-lko5972643138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल के सपनों को साकार कर रहे मोदी और योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल के सपनों को साकार कर रहे मोदी और योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। जिले के सभी मंडलों पर विविध कार्यक्रम हुए। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अंत्योदय दर्शन के पुरोधा दीनदयाल जी का जीवन अनुकरणीय है।
भाजपा नगर कार्यालय एवं मसौली मण्डल के टेरा दौलतपुर कार्यक्रम में सीएलडीएफ के चेयरमैन व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी साकार कर रहे हैं। भाजपा की सरकारों में किसान, गरीब, दलित, पिछड़े, शोषित, वंचित, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के उत्थान के साथ गांव व शहर का समग्र विकास हुआ है।
कहा कि जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के पहुंचायी जा रही हैं। सुशासन के बल पर केंद्र सरकार की 41 योजनाओं को लागू करने में उत्तर प्रदेश, देश में नंबर एक पायदान पर पहुंच गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, सुरेंद्र वर्मा, अरविंद मौर्य, रचना श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोदी के जीवन वृत्त पर प्रदर्शनी आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के बेदाग 20 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय पर उनके जीवन वृत्त को दर्शाते चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में मोदी के बाल्यकाल से लेकर सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन के कई चित्रों को लगाया गया। कार्यकर्ताओं में प्रदर्शनी को लेकर काफी उत्साह नजर आया।