{"_id":"6140f3288ebc3ec5ed0ae039","slug":"political-barabanki-news-lko595588551","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारी सीटों पर सीएम योगी की नजर, दस किमी में दो सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारी सीटों पर सीएम योगी की नजर, दस किमी में दो सभाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख और बाराबंकी के शहर में करोड़ों लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास की आधारशिला रखेंगे। ये दोनों विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए अभी तक सबसे बड़ी चुनौती हैं।
बाराबंकी सीट पर अभी तक पार्टी जीत नहीं सकी तो जैदपुर में 2017 में चुनाव जीत गई पर दो साल बाद ही हुए उपचुनाव में यह सीट हाथ से निकल गई। शायद यही कारण है कि 10 किमी की दूरी के भीतर मुख्यमंत्री दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जाकर हारी हुई सीटों पर जीत पक्की करने के लिए विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ गई है। संगठन से लेकर सरकार तक जिले की हारी हुई सीटों पर पूरा फोकस कर रही है। प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज दोनों विधानसभा क्षेत्रों में लगाकर अपनी जीत पक्की करना चाहती है।
विज्ञापन
सरकार भी अपने विधायक न होने के बावजूद यहां पर करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात देकर ये बताना चाहती है कि भले ही हमारा विधायक नहीं है फिर भी सबका साथ, सबका विकास के नारे को पूरा करने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
16 सितंबर को हरख और जीआईसी मैदान में होने वाले मुुख्यमंत्री के कार्यक्रम को इसी दृष्टि से देखा जा रहा है। हालांकि सीएम का चुनाव घोषित होने से पहले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाने की तैयारी है फिर भी पहले चरण में अधिकांश वहीं विधानसभा क्षेत्र लिए गए हैं जहां पर भाजपा ने जीत नहीं दर्ज की है या फिर कम अंतर से हारी है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम वैसे तो सरकारी है पर पार्टी स्तर पर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह कम नहीं है। दोनों जगहों पर अच्छी खासी भीड़ जुटे इसके लिए पार्टी के नेता लगातार बैठक कर रहे हैं।