फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

जीत का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में जुटने के दिए निर्देश

Sun, 08 Aug 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। शहर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की समीक्षा बैठक हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के साथ मिशन 2022 में जीत का लक्ष्य निर्धारित कर जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में प्रभारी के रूप में आए प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड दिग्विजय पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक यदि किसी का उत्पीड़न हुआ है तो वह युवा है, न उसको रोजगार मिल रहा है, न ही शिक्षा की उचित व्यवस्था है। सपा की सरकार बनाने पर प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा, इसलिए यूथ ब्रिगेड के लोग अभी से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करें।
विज्ञापन

एमएलसी राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा को आशा भरी नजरों से देख रही है। मेहनत और लगन से काम करें सफलता जरूरत मिलेगी। सभी यूथ के साथी अपने दायित्वों को निभाएं। समाजवादी पार्टी हमेशा ही छात्र, नौजवान, किसान के हितों के लिए संघर्षरत रही है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। बैठक के पहले शाफ़े जुबेरी, रोहित कश्यप, राजीव सिंह ने सफेदाबाद व कार्यालय में दिग्विजय पटेल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर रामनाथ मौर्या, मोहम्मद सबाह, प्रीतम सिंह वर्मा, हुमायूं नईम खान, दानिश सिद्दीक़ी, अदनान चौधरी, हिमांशू यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। उधर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ. राजपाल कश्यप के आह्वान पर सपाइयों ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा मंडल कमीशन लागू किए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि धरने का मुख्य उद्देश्य मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू किए जाने, पिछड़ों को उनका हक व अधिकार की लड़ाई लड़ना है। वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करते हुए आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। मौके पर गुड्डू मौर्य, बाल गोविंद वर्मा, रमेश वर्मा, अभय, विजय मौर्य, वेद प्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, डॉ संदीप यादव नयन वर्मा, शुभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed