{"_id":"60087ee48ebc3e2c521f28d9","slug":"political-barabanki-news-lko560901150","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
विज्ञापन
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन के नेतृत्व में विभिन्न दलों को छोड़कर कई युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि इन युवाओं के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इन सभी युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विश्वास जताते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। सदस्यता ग्रहण करने वाले में सुनील पांडेय, अमित कश्यप, सुशील मौर्य, विनोद यादव, रितेश सिंह, ऋषभ सैनी, वीरेंद्र कुशवाहा, अनिल विश्वकर्मा आदि समेत कई युवा शामिल रहे। इस मौके पर कामरान, आमिर अली, प्रिंस पांडेय, अमित पांडेय, मनीष यादव आदि समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।