फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police will attach the property of Mukhtar's henchman Suhaib Mujahid

Barabanki News: मुख्तार के गुर्गे सुहैब मुजाहिद की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस

Tue, 02 May 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 02 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police will attach the property of Mukhtar's henchman Suhaib Mujahid
बाराबंकी। मुख्तार अंसारी गिरोह के शातिर अपराधी मोहम्मद सुहैब मुजाहिद की मऊ जिले में स्थित डेढ़ करोड़ रुपया की संपत्ति बाराबंकी पुलिस कुर्क करेगी। इसे लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आदेश दे दिया है।अप्रैल 2021 में एआरटीओ द्वारा फर्जी कागजों से एंबुलेंस पंजीकरण कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ मऊ जिले के ही थाना घोसी क्षेत्र के मोहल्ला मलिक टोला जमाल मिर्जापुर निवासी मोहम्मद सुहैब मुजाहिद का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन

सुहैब का नया ठिकाना प्रयागराज है और इस पर भी गैंगस्टर लगा था। बाराबंकी पुलिस इस गिरोह के सदस्यों की अपराध से अर्जित आय खंगाल रही हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मऊ जिले के कस्बा खास मलिक टोला में सुहैब ने 70 लाख रुपए की जमीन खरीदकर वर्ष 2022 तक जमीन पर करीब 80 लाख रुपया के मकान आदि का निर्माण कराया। अब इस संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। गिरोह के बाकी सदस्यों की संपत्ति के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अब बाराबंकी पुलिस कभी भी मऊ जा कर यह कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed