{"_id":"66c515f72c2bc50d8b05b5f4","slug":"police-recruitment-exam-adm-asp-tested-preparations-barabanki-news-c-315-1-slko1014-122947-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुलिस भर्ती परीक्षा, एडीएम, एएसपी ने परखी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुलिस भर्ती परीक्षा, एडीएम, एएसपी ने परखी तैयारियां
Wed, 21 Aug 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर की गई तैयारियों को परखा। इस दौरान केंद्रों पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने नकलविहीन, शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराए जाने पर जोर दिया।
मंगलवार करीब 11 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे दोनों अधिकारियों ने यहां पर पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों को परखते हुए एक-एक कक्ष में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मौजूद कर्मियों को व्यवस्था में और सुधार के निर्देश भी दिया। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी, जनेस्मा, राजकीय पालीटेक्निक जहांगीराबाद, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया, जीजीआईसी देवा, सतरिख और बरौली जाटा आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां पर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
एडीएम ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं कंट्रोल रूम से इसकी बराबर निगरानी की जाएगी। नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।