फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police filed a case against the dead person

मृत व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 07 Nov 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police filed a case against the dead person
बाराबंकी। जिस व्यक्ति की आठ साल पहले मौत हो चुकी है पुलिस ने उसे एक मामले में अपराधी बना दिया। पुलिस के इस कारनामे के बारे में जब पीड़ित परिवार को पता लगा तो संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से मामले की शिकायत की गई। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस अब पूूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी रामअचल पुत्र रामसेवक की मौत लगभग आठ वर्ष पूर्व हो चुकी है। मगर असंद्रा पुलिस ने बीते 10 अक्तूबर को देवनारायण पुत्र शिव गोविंद तथा उसके चाचा रामअचल पुत्र रामसेवक के खिलाफ जालसाजी का एक मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो देवनारायण को इस बारे में पता लगा कि आठ साल पहले उनके जिस चाचा रामअचल की मौत हो चुकी है वह भी इस मामले में आरोपी हैं। इस पर पीड़ित देवनारायण ने मंगलवार को रामनसेहीघाट तहसील दिवस पहुंचकर डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने असंद्रा पुलिस को मामले की जांच सौंपी है। असंद्रा पुलिस का ये कारनामा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसद्रा इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि आठ साल पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं है। ये मामला मेरी तैनाती के समय का नहीं है। हो सकता है कि न्यायालय के आदेश पर ये मुकदमा दर्ज कराया गया हो। इस बारे में जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि इसमें किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed