{"_id":"619d3dc2986cc3753a14a59e","slug":"police-chauki-barabanki-news-lko6058055131","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त चिकित्सालय में खुलेगी पुलिस चौकी, तैनात रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त चिकित्सालय में खुलेगी पुलिस चौकी, तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। संयुक्त चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जल्द ही पुलिस चौकी को अपना भवन मिलेगा। इसको लेकर मंगलवार को पहुंचे जेई ने चौकी के कक्ष निर्माण का प्लान तैयार कर लिया है।
सिरौलीगौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय में कुछ दिनों पहले इलाज के अभाव में बालिका की मौत के बाद आक्रोशित परिवारीजनों का हंगामा, तोड़फोड़ व हाथापाई तथा एक अन्य मामले में मास्क लगाने की बात पर लैब टेक्नीशियन की पिटाई के बाद चिकित्सक व स्टाफ सहमा हुआ था। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो सिपाहियों की ड्यूटी यहां पर लगा दी थी। मगर, पुलिस कर्मियों को उठने-बैठने व रात में ठहरने के लेकर दिक्कत आ रही थी।
जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस चौकी के लिए अस्पताल गेट पर एक कक्ष निर्माण की योजना बनाई। जिसके चलते मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के भवन निर्माण के जेई आरके वर्मा ने पहुंचकर भवन निर्माण का प्लान तैयार किया। इस संबंध में बदोसराय थाने के एसओ संतोष सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में अस्थाई पुलिस चौकी में आरक्षी अमन कुमार पंडित व सुनील कुमार यादव की तैनाती कर दी गई है। चौकी के लिए अलग से कक्ष बनने से काफी सुविधा मिलेगी। (संवाद)