फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Poison was found in the viscera report; husband jailed after 10 months

Barabanki News: विसरा की जांच में निकला जहर, 10 माह बाद पति को जेल

Sun, 01 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Poison was found in the viscera report; husband jailed after 10 months
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में 10 महीने पहले महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा की जांच हुई तो पोल खुल गई। महिला की मौत जहर से हुई थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं बढ़ाते हुए रविवार को पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना के छंगेपुर निवासी चौकीदार बाबादीन की बेटी माधुरी देवी की शादी सालपुर कुटी निवासी राजेंद्र चौहान के साथ हुई थी। माधुरी देवी ने वर्ष तीन मार्च 2025 को मोहम्मदपुर खाला थाना में पति राजेंद्र चौहान पर दहेज उत्पीड़न कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच 20 मार्च 2025 की रात माधुरी देवी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट न होने पर रहस्य खुल नहीं सका था। पुलिस ने शव से विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। प्रयोगशाला से प्राप्त हुई रिपोर्ट में उसकी मौत जहरीले पदार्थ के सेवन करने से होना पाया था। एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आरोपी पति राजेंद्र को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed