फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   poisionous

पत्नी व ससुराल से हुए विवाद से आहत युवक ने जहर खाकर जान दी

Mon, 04 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
poisionous
सूरतगंज(बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दानपुरवा में जहर खाने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की वजह पत्नी व ससुराल पक्ष से कलह होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभिजीत पटेल (24) पुत्र उमाशंकर की शादी 30 अप्रैल को इसी थाना क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी विजयपाल की बेटी शालिनी देवी से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में अक्सर वाद-विवाद होता रहता था। शनिवार देरशाम पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों के मध्य अभिजीत की कहासुनी हो गई थी। उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी सूरतगंज ले गए थे। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे। रास्ते में अभिजीत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजन शव को घर ले आए। भाई पीयूष ने लिखित सूचना थाने पर दी। रविवार को गांव पहुंचे चौकी प्रभारी पीएन तविारी ने शव को आवश्यक कार्रवाई की है। अभिजीत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं पैर पर लिखा सुसाइड नोट
मृतक विषाक्त पदार्थ खाने से पहले अपने बाएं पैर के घुटने से ऊपर लाल पेन से अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि मेरी पत्नी के कहने पर मेरी सासू व ससुराल वालों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से पति पत्नी में आएदिन वाद विवाद होता रहा है। पुलिस के शव पोस्टमार्टम भेजने के बाद ही पत्नी अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed