फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   PM's rally over the government's tight waist

पीएम की रैली को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

Sat, 11 Feb 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 11 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
PM's rally over the government's tight waist
बाराबंकी में शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में पीएम की रैली को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद आईजी, डीआईजी, कमिश्‍नर, डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 फरवरी को होने वाली चुनावी रैली को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। शनिवार को आईजी, डीआईजी, कमिशभनर ने डीएम और एसपी के साथ बैठक कर तैयारियों को जायजा लिया। अफसरों ने मोदी की रैली के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में भी चर्चा की। दोपहर तय हुए कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित रैली के लिए शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसर दिन भर कसरत करते रहे। आईजी लखनऊ जोन ए सतीश गणेश, डीआईजी रेंज राकेश चंद्र साहू, कमिशभनर एसपी मिश्रा ने डीएम डॉ. रोशन जैकब, एसपी वैभव कृष्ण समेत सभी अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


आईजी व कमिशभनर ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए व निष्पक्ष तरीके से मतदान हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए। कहा यदि कोई चुनाव के दौरान गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही चुनाव में की गई कार्रवाई व अन्य तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की रैली को लेकर बनी रणनीति
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर आईजी व कमिशभनर अफसरों के साथ पूरी रणनीति बनाने में लगे है। भाजपा नेताओं के साथ अफसरों ने रैली स्थल के लिए जगह का चिन्हित किया है। शहर में हाईवे पर पड़ने वाले जैदपुर बाइपास के पास खाली पड़े मैदान में पीएम मोदी की रैली तय होने के बाद अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। आईजी ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर उन्हेें दिशा-निर्देश दिया है। साथ ही सभी मामलों में गंभीरता से काम कर चुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed