फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   pledge to protect the environment

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Mon, 06 Jun 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
pledge to protect the environment
बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति से हमें बहुत कुछ मिलता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा करें। पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वहीं कोरोना महामारी हमें यह सीख दे गई है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। स्कूल, थाना परिसर समेत कई स्थानों पर स्वयंसेवियों ने तरह-तरह के पौधे लगाए और उन्हें बचाने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने पीएचसी बनीकोडर में पीपल, पाकड़ व बरगद के पौधे लगाए। उन्होंने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए हर किसी को आगे आने की जरूरत है। वहीं शहर से लेकर सभी नगर पंचायतों में भी पौधरोपण किया गया। हालांकि डीएफओ रूस्तम परवेज का कहना है कि अभी सिर्फ सांकेतिक पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

कोटवधाम क्षेत्र के अमानियापुर गांव में बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा भी पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमरदीप वर्मा उपस्थित रहे। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने एक मुहिम शुरू की। उन्होंने गांधी ट्रस्ट की गतिविधियों से जुड़े लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी नजदीकी कब्रिस्तान या श्मशान घाट में अपने पुरखों और दिवंगत माता-पिता की स्मृति में पौध लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा पौधरोपण करते हुए बताया कि आज हम लोगों का जीवन इन्हीं वृक्षों पर आधारित है। बाराबंकी ताइक्वांडो एसोसिएशन व अभिलक्ष्य फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। सतरिख थाना परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के साथी हैं।
जिला कारागार के आवासीय परिसर में रिक्त पड़ी भूमि पर जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह व जेलर आलोक कुमार शुक्ला द्वारा पौधरोपण किया गया। बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और योद्धा ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स द्वारा पौधे रोपने के साथ इनका वितरण भी किया गया।
नंदलाल प्रभू देवी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के निदेशक सुशील कुमार ने बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज के उपनिदेशक प्रदीप कुमार, अनुपम पाल आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में देवा के दुर्गाधाम मंदिर परिसर में बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
दरियाबाद विकास खंड अंतर्गत ब्लॉक परिसर में बीडीओ शिव बहादुर सिंह ने पीपल, पाकड़, आम, नीम, सागौन के पौधों का रोपण किया। ग्राम पंचायत जमीना प्रधान प्रदीप मिश्रा ने पंचायत भवन प्रांगण में नीम का पौधा लगाया। ग्राम पंचायत तारापुर में अपने बाबा दिनेश चंद्र मिश्रा की प्रेरणा से पांच वर्षीय परम व अरिजीत ने आम का पौधा लगाया। बीकापुर ग्राम पंचायत में समाजसेवी कमल मिश्रा ने पीपल के पौधे का रोपण किया।

मियागंज ग्राम पंचायत में सचिव रजनेश शुक्ला व प्रधान वफा मोहम्मद ने प्राथमिक विद्यालय में 11 पौधों का रोपण किया। ग्राम पंचायत पतुलकी में सचिव राजेश निगम व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह ने पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed