{"_id":"665ce8079298b4cb56056ac4","slug":"players-sweating-in-hockey-summer-camp-barabanki-news-c-315-1-brp1004-118330-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हॉकी समर कैंप में पसीना बहा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हॉकी समर कैंप में पसीना बहा रहे खिलाड़ी
Mon, 03 Jun 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी स्थित खेल मैदान में महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब के तत्वावधान में संचालित निःशुल्क हॉकी समर कैंप में हिस्सेदारी कर रहे खिलाड़ियों ने रविवार को खूब पसीना बहाया। 15 दिवसीय हॉकी समर कैंप में 8 वर्ष से 14 वर्ष के 50 छात्र-छात्राएं हिस्सेदारी कर रहे हैं।
क्लब के कोच ने कैंप में शामिल नौनिहाल खिलाड़ियों को अनुशासन व खेल भावना का पाठ पढ़ाया। साथ ही बच्चों को डाइट के बतौर दूध, चना, मट्ठा, केला, जलेबी आदि पौष्टिक खाद्य सामग्री भी दी गई। इस दौरान शिविर में पहुंचे यूपी कांग्रेस प्रदेश कमेटी के महासचिव तनुज पुनिया ने शिविर में शामिल खिलाड़ियों से मुलाकात कर परिचय भी प्राप्त किया। कहा कि हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है और इसे गांव-गांव तक पहुंचाना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य होना चाहिए। इस मौके पर सतीश जायवाल, मनीष गौतम, विजय पाल गौतम, विजय अवस्थी व निसार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।