{"_id":"640e2caae255b9c38f0b0137","slug":"played-holi-of-flowers-congratulated-each-other-barabanki-news-c-13-1-125381-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खेली फूलों की होली, एक-दूसरे को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खेली फूलों की होली, एक-दूसरे को दी बधाई
Mon, 13 Mar 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के सरावगी मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे के गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
जैन समाज के अध्यक्ष दीपचंद गंगवाल ने कहा कि धनावत परिवार जैन समाज के साथ हमेशा प्रत्येक कार्यक्रम में सहभागिता करता है। इस दौरान जो लोग समाज में धर्म और गुरु की सेवा समर्पित होकर करते हैं, उनको भी जैन समाज ने सम्मानित किया।
उधर, नगर पालिका परिसर में संत नरहरि दास सोनार सेवा समिति की ओर से होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुशीनगर विधायक मोहन वर्मा स्वर्णकार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी का अध्यक्ष अशोक सोनी, पुष्पा जौहरी व सगुन सोनी ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
गांधी भवन सभागार में श्री कान्यकुब्ज वैश्य समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं कुर्सी में पीएल मेमोरियल स्कूल उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सूरतगंज में सपा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सपा विधायक फरीद महफूज किदवई ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद को भुलाकर प्रेम व सौहार्द को बढ़ाने का संदेश देता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लल्लू सिंह, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।