फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Plans did not materialize, and the number of accidents increased.

Barabanki News: धरातल पर नहीं उतरे प्लान, बढ़ा हादसों का ग्राफ

Sat, 27 Sep 2025 08:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 Sep 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Plans did not materialize, and the number of accidents increased.
बाराबंकी। अनियंत्रित यातायात से जिले की पहचान अब सड़क हादसों के बतौर भी होने लगी है। हाईवे से लेकर गांव व मोहल्ले तक की सड़कों पर जरा सी चूक कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। हादसे रोकने के लिए बने प्रोजेक्ट जमीनी धरातल पर न उतर पाने के कारण बीते वर्ष सड़क हादसों में 50 फीसदी की कमी लाने की योजना भी धराशायी होे गई है। इसके चलते ही सड़क हादसों में बाराबंकी 15वें स्थान से 13वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में लखनऊ-लखनऊ-अयोध्या, लखनऊ-सुल्तानपुर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बाराबंकी-बहराइच व किसान पथ मिलाकर पांच हाईवे हैं। इनमें सबसे अधिक हादसे करीब 50 किमी लंबे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हाेते हैं। वर्ष 2024 में 580 सड़क हादसे हुए जिसमें 320 लोग घायल हुए और 311 लोगों की मौत हो गई। वर्ष 2025 मेंं 663 सड़क हादसों में 362 घायल हुए और 341 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन

उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर अवैध कट व सड़क किनारे ट्रकों की अवैध पार्किंग आम बात है। चौंकाने वाली बात यह है कि कई बार हादसों के बाद भी किसान पथ पर वाहन उल्टी दिशा में दौड़ते हैं। इंदिरा नहर के पहले बने कट से सीतापुर, हरदोई आदि जाने वाले वाहन रोकटोक न होने से बेखौफ हो उल्टी दिशा में दौड़कर हादसों का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बन सका मॉडल ब्लैक स्पॉट
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हर बार सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए ब्लैक स्पाॅट पर सुधारात्मक कार्य कराए जाने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद हादसों पर रोक लगाने के लिए चिन्हित 14 ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्तक कार्य कराने की योजना अभी तक फाइलों में ही सिमटी है। जिले में एक मॉडल ब्लैक स्पाट बनाए जाने की योजना को भी अभी तक अमल में नहीं लाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed