फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pickup and tractor overturned, 23 injured

Barabanki News: पिकअप व ट्रैक्टर पलटे, 23 घायल

Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pickup and tractor overturned, 23 injured
दरियाबाद/कोटवाधाम बाराबंकी। मुंडन संस्कार में जा रहे ट्रैक्टर व पिकअप के पलटने से 23 लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर है। बाकी को हल्की चोटें आई हैं। हादसों के बाद चीख पुकार कर मंजर नजर आया।
विज्ञापन

टिकैतनगर के पड़ारावा निवासी देवीदीन अपने पुत्र गणेश के मुंडन संस्कार के लिए शुक्रवार को रामसनेहीघाट क्षेत्र के श्री नंदेश्वर मंदिर जा रहे थे। उनके साथ करीब 60 रिश्तेदार व इष्ट-मित्र दो पिकअप वाहनों में सवार थे। दरियाबाद के जेठौती कुर्मियान गांव के पास आगे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ माह की गर्भवती सुनीता के अलावा वैराना, खुशी, रजवंती, सुनील, जगपता, नैना, निशा, अभिनव, गीता, उमेश, प्रदीप, बरसाती, पराना, बाबू, सावित्री व जगन्नाथ घायल हो गए। सावित्री, पराना, जगन्नाथ, बाबू, यूराना व प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सावित्री की तीन अंगुलियां कट गईं, जबकि जगन्नाथ के कानों से खून आ गया।
विज्ञापन

उधर, अयोध्या जिले के सुजानगंज क्षेत्र के खैरी गांव निवासी पप्पू शुक्रवार को पुत्र किशन का मुंडन संस्कार कराने के लिए अपने 25 रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्राॅली पर सवार होकर बदोसराय के कटेहरा देवी मंदिर आ रहे थे। मोहद्दीपुर गांव के पास बोलेरो गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बुधराम (40), पृथ्वीपाल (50), मोलहे (45), कुंवारा (65), राजवती (70) व चालक अरविंद घायल हो गए। दो एंबुलेंस से पुलिस ने सभी को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed