{"_id":"6cb7eb8b81ea62b869c059cc35ae243c","slug":"performed-for-remove-the-wall-on-crossings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग पर दीवार हटाने को लेकर हुआ था प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉसिंग पर दीवार हटाने को लेकर हुआ था प्रदर्शन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बतातें चलें कि दो दिन पूर्व रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बनाई गई दीवार को हटाने को लेकर अधिवक्ता रितेश मिश्र की अगुवाई में लोगों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाईवे जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार उमेश सिंह और अधिवक्ता रितेश मिश्र के बीच तीखी कहासुनी भी हुई थी। इसी बीच तहसीलदार ने रितेश को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद रितेश को पुलिस ने जेल भेज दिया था। सोमवार को तहसील परिसर में जो हुआ वह मामला इसी से जुड़ा बताया जाता है।
करीब पांच छह अज्ञात वकीलों ने तहसील में पहुंच कर हंगामा किया तथा तहसील कर्मियों से अभद्रता की और तहसीलदार से अभद्रता करने का प्रयास किया और उन्हें अपशब्द भी कहा है। जिस पर अज्ञात वकीलों के खिलाफ नायब तहसीलदार संदीप त्रिपाठी को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
- नीलम यादव, एसडीएम सदर
तहसील परिसर में पांच छह अज्ञात वकीलों द्वारा हंगामा किए जाने की तथा सरकारी वाहन को तोड़ने की तहरीर नायब तहसीलदार द्वारा दी गई है जिसकी जांच की जा रही इसमें जो भी अधिवक्ता दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-रविन्द्र सिंह, कोतवाल नगर