फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   people started shying away from taking two thousand note

Barabanki News: दो हजार का नोट लेने से कतराने लगे लोग

Sun, 21 May 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 21 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
people started shying away from taking two thousand note
बाराबंकी। दो हजार का नोट चार माह बाद नहीं चलेगा। यह खबर मिलते ही लोगों में नोट को बदलने की होड़ लग गई। वहीं घोषणा होने के बाद पेट्रोल पंप व अन्य कई प्रतिष्ठानों पर लोग दो हजार रुपये का नोट लेने से हिचकने लगे। एलडीएम जिले की बैंकों में दो हजार की नोटों को लेकर ब्योरा एकत्र करने में लगे हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार शाम जैसे ही सरकार ने दो हजार रुपये का नोट बंद करने की घोषणा की तो वे लोग चौंक पड़े जिनके पास दो हजार के नोट थे। हालांकि नोट बदलने के लिए चार माह का मौका देने की घोषणा ने राहत भी दी। लेकिन बावजूद इसके जिन लोगों के पास दो हजार रुपये के नोट हैं वे हड़बड़ा गए।
विज्ञापन



शनिवार को शहर में कुछ पेट्रोल पंप पर दो हजार रुपये का नोट लेने में पंपकर्मी हिचकते रहे। यही हाल बाजार में कुछ दुकानों का था। हालांकि जागरुक व्यापारी वर्ग इसे लेकर कोई परेशानी महसूस नहीं कर रहा है। लोहे के व्यापारी चांद ने बताया कि कोई दिक्कत है ही नहीं। चार माह का मौका है। पेट्रोल पंप संचालक दीपक जैन ने कहा दो हजार का नोट बंद नहीं हुआ है इसलिए इसे लेने से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिर भी जिनके पास दो हजार का नोट है उनके पास चार माह का समय है। इसे लेकर एलडीएम विवेक कुमार ने बताया कि इसे लेकर बैंकों से डिटेल मांगा गया है। सभी बैैकों को निर्देश भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



......................................
ठीक किया...जल्द टूटता नहीं था दो हजार का नोट
दो हजार का नोट बंद करने के बारे में आम लोगों की राय कुछ अलग ही है। लोगों का कहना था कि दो हजार रुपये का नोट जल्द टूटता नहीं है। कई बार नोट लेकर घंटों तक परेशान होना पड़ता है। लखपेड़ाबाग में रहने वाले सेवानिवृत्त दूरसंचारकर्मी उदय प्रकाश ने बताया कि दो हजार के नोट के फायदे कम उससे परेशानी ज्यादा है।

दुग्ध व्यवसाई गुमटा गांव निवासी राजेश यादव ने बताया कि कई बार बैैंक से दो हजार रुपये के नोट मिलने के बाद पशुपालकों को बांटना मुश्किल हो जाता है। शहर के मकदूमपुर में रहने वाली गृहणी शशी वर्मा ने कहा कि दो हजार का नोट चेंज कराने के लिए दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लखपेड़ाबाग निवासी दिग्विजय कहते हैं कि दो हजार नोट को बंद करने का निर्णय सराहनीय है। इन नोटों के बंद होने से मध्यम वर्ग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed