{"_id":"60a9421d8ebc3e34e32f421f","slug":"people-jumped-into-river-on-seeing-the-vaccination-team-even-after-sdm-explained-only-14-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : टीकाकरण टीम को देखते ही नदी में कूदे लोग, एसडीएम के समझाने के बाद भी महज 14 ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : टीकाकरण टीम को देखते ही नदी में कूदे लोग, एसडीएम के समझाने के बाद भी महज 14 ने लगवाई वैक्सीन
Sun, 23 May 2021 02:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 23 May 2021 02:34 PM IST
सार
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नदी में कूदे लोगों को बुलाकर समझाया। इसके बावजूद सिर्फ 14 लोगों ने ही टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को गांव में टीका लगाने पहुंची तो कुछ लोगों ने टीकाकरण करवाया। कुछ लोग इससे बचने के लिए नदी किनारे जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
टीकाकरण से बचने को नदी में कूदे लोग। इनमें महिलाएं भी शामिल रहीं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर के सिसौंडा गांव में पहुंची कोरोना टीकाकरण की टीम के सामने स्थिति उस वक्त असहज हो गई, जब कुछ लोग इससे बचने के लिए सरयू नदी में कूद गए। यह देखकर टीम के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नदी में कूदे लोगों को बुलाकर समझाया। इसके बावजूद सिर्फ 14 लोगों ने ही टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को गांव में टीका लगाने पहुंची तो कुछ लोगों ने टीकाकरण करवाया। कुछ लोग इससे बचने के लिए नदी किनारे जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
इसी बीच निरीक्षण पर निकले एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला सिसौंडा गांव पहुंचे। लोगों को समझाने के लिए नोडल अधिकारी सौरभ त्रिपाठी व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नदी किनारे पहुंचे। टीम को अपनी ओर आता देखकर लोग नदी में कूद गए। इससे मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। काफी मान मनौव्वल के बाद लोग नदी से बाहर आए और टीका लगवाया।
विज्ञापन
भ्रांतियां दूर किया तो करवाया टीकाकरण
‘टीकाकरण से बचने के लिए कुछ लोग सरयू नदी पार कर उस पार जा रहे थे। उन लोगों को समझाकर इस पार बुलाया गया। टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां थी, उसे दूर किया गया। इसके बाद 14 लोगों ने टीकाकरण करवाया।’- राजीव कुमार शुक्ला, एसडीएम, रामनगर