{"_id":"68bf399c4e14f14c96077d65","slug":"people-expressed-their-gratitude-for-the-reduction-in-gst-on-mentha-barabanki-news-c-315-1-brp1005-147308-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मेंथा पर घटी जीएसटी लोगों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मेंथा पर घटी जीएसटी लोगों ने जताया आभार
Tue, 09 Sep 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री के फैसले के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का स्वागत करते हुए किसानों, व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। राज्यमंत्री मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा मौजूद रहे। मेंथा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे किसानों को सीधे आर्थिक लाभ होगा। प्रधानमंत्री द्वारा खाद्य वस्तुओं, जीवन रक्षक दवाओं, शिक्षा सामग्री, ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, स्वास्थ्य बीमा, वनस्पति तेल, दो पहिया वाहन आदि आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में न्यूनतम बदलाव कर आमजन के हित में निर्णय लिया गया है।
जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने इस निर्णय को किसान हितकारी और आमजन के लिए राहत देने वाला कदम बताते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शेखर, जवाहर वर्मा, आशीष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने इस निर्णय को किसान हितकारी और आमजन के लिए राहत देने वाला कदम बताते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शेखर, जवाहर वर्मा, आशीष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन