फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Peon's fake appointment letter handed over to fraudsters of Rs 2.5 lakh

Barabanki News: चपरासी का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा ढाई लाख ठगे

Sat, 13 Jul 2024 05:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 13 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Peon's fake appointment letter handed over to fraudsters of Rs 2.5 lakh
बाराबंकी। थाना क्षेत्र कुर्सी के एक इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगने व फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। युवक जब कॉलेज में ज्वाइन करने पहुंचा तो उसे डांट कर भगा दिया गया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली के सालेहनगर गांव की विमला ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि किसान यूनियन की बैठक में उनकी मुलाकात शहर कोतवाली के रघई गांव की शशि देवी से हुई थी। उसने अपने पति के माध्यम से ओम विलास कॉलेज में चपरासी की सरकारी नौकरी लगवाने की बात की। विमला ने अपने भतीजे को नौकरी दिलाने के लिए ढाई लाख रुपये में बात तय की। 50 हजार रुपये व शैक्षिक प्रमाण पत्र लिए। गत 14 जनवरी को देवा कुर्सी रोड पर बुलाकर दो लाख रुपये और लिए और जौनपुर जिले के एक इंटर कॉलेज में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

विमला का भतीजा जब वहां ज्वाइन करने पहुंचा तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। वहां के प्रिंसिपल ने फटकार दिया। कुर्सी के थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शशि के देवर व उसके पति पर धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा करने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed