{"_id":"60f325fd8ebc3e6d7d16c715","slug":"pension-barabanki-news-lko587415352","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार मृतकों के खातों में जा रही थी पेंशन, होगी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हजार मृतकों के खातों में जा रही थी पेंशन, होगी वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पेंशन योजना का लाभ ले रहे डेढ़ लाख से अधिक पेंशनार्थियों के सत्यापन में छह हजार से अधिक लोग मृतक पाए गए हैं। अब तक इनके खातों में पेंशन की राशि भेजी जा रही थी। सत्यापन के बाद लाभार्थी डाटा से मृतकों का नाम हटाकर उनके खाते में पड़ी राशि को वापस कराने की तैयारी चल रही है। पंचायत चुनाव के चलते काफी देरी से पूरे हुए सत्यापन कार्य के बाद पेंशनार्थियों को अब जल्द ही इस वित्तीय वर्ष की पहली किस्त नसीब होगी।
सरकार द्वारा चलाई जा रहीं पेंशन योजनाओं में जिले में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के कुुल एक लाख 57 हजार 964 लाभार्थी हैं। इस बार पंचायत चुनाव के चलते करीब सवा तीन महीने बाद पूर्ण हुए सत्यापन में छह हजार 289 मृतक निकलकर सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक मृतक वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत लाभार्थी हैं।
सत्यापन में मिले मृतकों में वृद्धा पेंशन के कुल 92 हजार 653 लाभार्थियों में से 4 हजार 607, विधवा पेंशन के कुुल 46 हजार 704 लाभार्थियों में 1474 मृतक, दिव्यांग पेंशन के 18 हजार 607 लाभार्थियों में 208 मृतक पाए गए हैं। सत्यापन से पहले इन सभी मृतकों के खातों में सीधे पेंशन की राशि भेजी जा रही थी। मृतक मिलने के बाद इनके खातों में पड़ी पेंशन की धनराशि को वापस कराने के लिए विभागों ने संबंधित बैंकों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
इंतजार खत्म, जल्द मिलेगी पहली किस्त
इस वित्तीय वर्ष की पहली किस्त पेंशनार्थियों को जल्द मिल जाएगी। सत्यापन कार्य के चलते पेंशन की राशि नहीं भेजी जा सकी थी। इस माह के अंत तक लाभार्थियों के खातों में तीन माह की पेंशन की राशि एक साथ उनके खातों में पहुंचेगी। इसमें कई नए पेंशनार्थियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
सत्यापन में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के छह हजार से अधिक लाभार्थी मृतक मिले हैं। इनके खातों में पड़ी राशि को वापस कराया जाएगा। कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-एसपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी व नोडल पेंशन योजना