{"_id":"65beb89d729f58ead003bb41","slug":"pda-will-teach-a-lesson-to-nda-barabanki-news-c-315-1-slko1014-112314-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए सिखाएगा एनडीए गठबंधन को सबक : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए सिखाएगा एनडीए गठबंधन को सबक : अखिलेश
Sun, 04 Feb 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 90 प्रतिशत आबादी वाला पीडीए वर्ष 2024 के चुनाव में एनडीए गठबंधन को सबक सिखाएगा। केंद्र की 10 साल और प्रदेश की सात साल की सरकार को जनता को जवाब देना होगा। पूरी तरह से चुनावी रौ में अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज खेती के लिए काम आने वाले हसिया से बैंक लूटे जा रहे हैं। लोगों की मदद करने वाली 100 नंबर की पुलिस बुलाने से लोग डरते हैं, क्योंकि वह आते ही दोनों पक्षों से रुपये वसूल कर चली जाती है।
अखिलेश यादव शनिवार को बेलहरा में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समाजवादियों का गढ़ रहा है। वर्ष 2022 के चुनाव में प्रधानी जैसी बेइमानी करके हमें हरा दिया गया है। बाराबंकी में राकेश वर्मा जीत गए थे, उन्हें भी हराया गया। अभी सोशल मीडिया पर आप लोगों ने देखा होगा कि चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में कैमरे के सामने भाजपाइयों ने किस तरह बेइमानी की। उन्होंने कहा कि जो काम समाजवादी सरकार ने शुरू किए थे, उसकी नकल भाजपा कर रही है। नौजवानों से कहना चाहता हूं कि पढेंगे-लिखेंगे, तभी आगे बढ़ पाएंगे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में लैपटाॅप देने का वादा किया था, मगर किसी भी बच्चे को नहीं दिया गया। क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री को लैपटाॅप चलाना नहीं आता। लैपटाॅप का महत्व हमारे मुख्यमंत्री समझ रहे होते तो वह जरूर वितरित करते। बीजेपी के लोगों ने सबको धोखा दिया है। किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, हमारा किसान आज भी संकट में है और यह सरकार कह रही है कि पांच मिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाएंगे। जब तक हमारे गांव के गरीब किसान खुशहाल नहीं होंगे, तब तक न पांच मिलियन डॉलर न एक मिलियन डॉलर की इकोनॉमी पूरी हो पाएगी। जो कहते थे कि करोड़ों लोगों को नौकरी देंगे, उन्होंने नौजवानों को बेरोजगार बना दिया। 90 प्रतिशत नौजवान बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार इस तरह सरकारी दफ्तरों में व्याप्त है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। सपा के चेयररमैन प्रतिनिधि अयाज खां ने मेधावियों को लैपटाॅप वितरण करने का जो निर्णय लिया, वह सराहनीय है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, राकेश वर्मा, विधायक फरीद महफूज किदवई, सुरेश यादव, गौरव रावत, जूही सिंह, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, केडी, प्रीतम वर्मा, डाॅ. विकास यादव, अदनान चौधरी आदि मौजूद रहे।