{"_id":"676320bfb0fd64fb080ed084","slug":"payment-for-milk-was-made-at-the-rate-of-rs-5-per-liter-instead-of-rs-25-barabanki-news-c-315-1-slko1012-130098-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 25 की जगह पांच रुपये लीटर की दर से हुआ दूध का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 25 की जगह पांच रुपये लीटर की दर से हुआ दूध का भुगतान
Thu, 19 Dec 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। सबसे पहले अधिकारियों एवं कृषकों ने केवीके पर प्रदर्शित तकनीकी खेती का भ्रमण किया। कृषि वैज्ञानिकों ने रबी फसलों की उच्च उत्पादन तकनीक के संबंध में जानकारी दी। अलग-अलग विभागों के अफसरों ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया।
उपकृषि निदेशक श्रवण कुमार ने विगत किसान दिवस में किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं की अनुपालन आख्या के बारे में जानकारी दी। किसानों ने नहरों की सफाई में गुणवत्ता का ध्यान न रखे जाने की शिकायत की और सत्यापन करने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान करने की मांग की। वहीं अमूल दूध डेयरी के कलेक्शन सेंटर पर मानक की कमी पर 25 रुपये की जगह पांच रुपये प्रति किग्रा का भुगतान किया गया। उक्त धनराशि का भुगतान कराने की मांग की गई। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य रामबरन वर्मा, प्रगतिशील कृषक राम किशोर पटेल, बृजलाल, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डाॅ. अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजित राम, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार, आदि मौजूद रहे।