फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Patriotic songs echoed everywhere.

Barabanki News: हर तरफ गूंजे देशभक्ति के तराने

Sun, 28 Jan 2024 03:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed everywhere.
बाराबंकी। शहर से लेकर गांवों तक गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं सराहनीय कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सुबह सरकारी, अर्द्धसरकारी भवनों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम आयोजित हुए। ।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में भव्य परेड निकाली गई। मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने परेड का अभिवादन स्वीकार किया और परेड को शपथ दिलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में पिरामिड बनाकर बच्चों ने तिरंगा लहराया तो सम्मान में सभी लोग अपने स्थान पर खड़े हो गए। वहीं, राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सराहनीय कार्य के लिए शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी, देवा कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, सतरिख थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया समेत एक दर्जन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। विकास भवन में सीडीओ एकता सिंह ने ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत कार्यालय में राजरानी रावत ने झंडारोहण किया। जिला जज दिनेश चंद ने न्यायालय में ध्वजारोहण किया। एलआईसी में मुख्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव व एसबीआई मुख्य शाखा में प्रबंधक सोमेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान का वितरण किया। जिला पूर्ति कार्यालय में राकेश तिवारी व सीएमओ कार्यालय में सीएमओ अवधेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार व जिला महिला अस्पताल में डॉ. प्रदीप कुमार ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां भी हुए कार्यक्रम
सत्यप्रेमीनगर स्थित पायनियर मांटेसरी स्कूल में प्रधानाचार्य अरुणिमा सिंह, लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में चेयरमैन पीपी सिंह व प्रधानाचार्य भारती मनकानी ने झंडा फहराया। ग्लोबल एकेडमी, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी, सेंट एंथोनी, आनंद भवन स्कूल, सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल, एमबी कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुंशी रघुनंदन प्रसाद पटेल महिला डिग्री कॉलेज में सचिव उमाकांत वर्मा, जनेस्मा में प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह, सेंट्रल एकेडमी में प्रधानाचार्य पूजा आनंद ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed