फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Patients returned without treatment due to network problem

Barabanki News: नेटवर्क ने रुलाया, बिना इलाज के लौटे मरीज

Fri, 27 Dec 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 27 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Patients returned without treatment due to network problem
 जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।  -संवाद
बाराबंकी। ऑनलाइन पर्चा बनवाने में मरीजों को पसीना छूट रहा है। बृहस्पतिवार को नेटवर्क की समस्या के चलते कई मरीज बिना इलाज के ही लौट गए। नेटवर्क की इस समस्या का हल अस्पताल प्रशासन नहीं निकाल पा रहा है।
विज्ञापन


मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। इस दौरान करीब 1355 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी-जुकाम व बुखार के अलावा खांसी और सांस के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे रामप्रवेश, हौसिला प्रसाद, गाेकुल व गौरव आदि ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के चलते उनके पर्चे नहीं बन सके। इसके चलते बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। हरद्वारी, गीता व विमला ने बताया कि सुबह नौ बजे टाेकन के लिए लाइन में लग गई थीं। 10 बजे टोकन मिला। इसके बाद करीब 12 बजे पर्चा बन सका। डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में ही दो बज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। सभी को इलाज मिले, इसका पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed