{"_id":"6aecea64d9ca52ac950fcb16","slug":"patients-in-the-hospital-will-now-receive-meals-via-tiffin-carriers-barabanki-news-c-315-1-brb1042-183751-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अस्पताल में मरीजों को अब टिफिन से मिलेगा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अस्पताल में मरीजों को अब टिफिन से मिलेगा भोजन
Fri, 06 Nov 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को अब टिफिन से भोजन परोसा जाएगा। इसे लेकर अस्पताल में तैयारियां तेज हो गई हैं। सिरौलीगौसपुर स्थित यह 100 बेड वाला अस्पताल जिले का दूसरा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बड़ा अस्पताल है। यहां प्रतिदिन 500 से 600 ओपीडी होती है। करीब एक दशक से भर्ती मरीजों को भोजन घर से मंगाना पड़ता था।
विभाग से प्रति मरीज 150 रुपये का बजट दो वक्त के भोजन का आता है। मरीजों की कम संख्या के कारण कोई ठेकेदार इतने कम पैसों में भोजन बनाने को तैयार नहीं था। जिला अस्पताल में भोजन का काम कर रहे ठेकेदार ने भी यहां आकर खाना बनाने से मना कर दिया। अब जिला अस्पताल से भोजन बनाकर टिफिन के जरिये भर्ती मरीजों को वितरित किया जाएगा। सीएमएस डॉ. अजय सिंह ने इसकी जानकारी दी।