{"_id":"6a233e41f4ffa32e31012eb9","slug":"patients-are-treated-on-stretchers-medicines-are-being-prescribed-from-outside-barabanki-news-c-315-1-lu11010-170089-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज, बाहर से लिखी जा रहीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज, बाहर से लिखी जा रहीं दवाएं
Sat, 06 Jun 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. रंजन गौतम वहां के हालत देख दंग रह गए। कहा कि जब अस्पताल की इमरजेंसी का यह हाल है तो यहां मरीजों क्या इलाज होता होगा। यहां पर लगे कूलर बंद मिले और जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर द्वारा बाहर से दवाएं लिखी जाती है इस पर संबंधित डॉक्टर को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी और कहा कि दोबारा इस तरह की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ शुक्रवार को करीब 12:45 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इमरजेंसी में भर्ती रामा देवी का हाल जाना तो रफीक ने बताया कि उनसे आपरेशन के नाम पर पैसा मांगा गया है। इस पर सीएमएस को जांच के आदेश दिए। बेड पर चादर न मिलने, स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज किए जाने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
दवा लेने आए मरीज ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें बाहर से दवाएं लिखी जाती हैं। इस पर डॉ. अमित को बुलाकर जमकर फटकार लगाई और चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा इस तरह की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दवाओं की उपलब्धता, उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। एक शिकायत पर कहा कि रात में किसी भी हाल में मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं और न ही मरीजों को अनावश्यक रेफर किया जाए।
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा कि एक शिकायत और मिली है कि यहां पर कर्मचारी नशे में मरीजों से अभद्रता करते हैं। इस पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें तत्काल सुधार लाया जाए और रात में निरीक्षण करने के दौरान यदि कर्मचारी नशे में मिले तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सीएमएस को इस पर पूरी नजर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र सिंह, जेपी नायक, अंकुर वर्मा, कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।