फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Patients are suffering due to mismanagement in district hospital

Barabanki News: जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं से मरीज बेहाल

Mon, 24 Mar 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 24 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Patients are suffering due to mismanagement in district hospital
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बेंच पर भर्ती कर किया जा रहा मरीजों का इलाज।  -संवाद
बाराबंकी। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। डीएम के आदेशों के बावजूद मरीजों को भर्ती कर स्ट्रेचर और बेंच पर इलाज किया जा रहा है। गंभीर हालत में पहुंचे मरीजों को प्राथमिक उपचार देने में भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। तेज बुखार से पीड़ित निधांशु घंटों गैलरी में स्ट्रेचर पर तड़पता रहा लेकिन कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। देर होने पर जब उसे उल्टियां होने लगीं, तब जाकर ऑक्सीजन लगाने और रेफर करने की सलाह दे दी गई। इसी तरह कबीरपुर गांव की सावित्री को इंजेक्शन कक्ष में बेंच पर लेटाकर ड्रिप चढ़ाई गई।
विज्ञापन


हाल ही में अस्पताल में तीन नए ईएमओ तैनात किए गए हैं लेकिन अव्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई हैं। दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को फौरन सहायता नहीं मिलती। हड्डी टूटने पर लकड़ी की फंटियां बाहर से मंगवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे चिंताजनक बात यह है कि छुट्टी के दिन कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने पर पीड़ितों को इमरजेंसी में सेवा नहीं मिलती। ऐसे में मरीजों को ओपीडी के दिन का इंतजार करना पड़ता है। यदि दो दिन लगातार ओपीडी बंद रहे तो मरीजों को निजी चिकित्सकों के पास जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।


सीएमएस डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में जिनकी ड्यूटी लगी थी, उन्होंने यदि लापरवाही की है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed