{"_id":"62571fd31d331b73386ee4e3","slug":"path-sanchalan-barabanki-news-lko6260194163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के पथ संचलन में शामिल होंगे सैकड़ो स्वयं सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के पथ संचलन में शामिल होंगे सैकड़ो स्वयं सेवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में रविवार को होने वाले पथ संचलन की तैयारियां जोरों पर हैं। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयं सेवक शामिल होंगे। आरएसएस की प्रत्येक शाखाओं में स्वयं सेवकों को पथ संचलन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
आरएसएस के जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी ने बताया कि रविवार को होने वाले पथ संचलन में शामिल सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल होंगे। बताया कि आरएसएस की प्रत्येक शाखाओं पर भोर में 5:30 से 6:30 बजे के मध्य प्रशिक्षित पदाधिकारी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कहा कि भारतीय नववर्ष और डॉ. आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जीआईसी ऑडिटोरियम से शाम 4 बजे शुरू होकर पथ संचलन शहर में धनोखर चौराहा, पुराना निबलेट तिराहा, छाया चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, पटेल तिराहा होते हुए पुन: जीआईसी ऑडिटोरियम में सम्पन्न होगा। उन्होंने समाज से जुड़े सभी लोगों को पथ संचलन में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर जिला प्रचारक कृष्ण कुमार, नगर प्रचारक शिवपूजन, शैलेंद्र, सुनील, अजय प्रताप सिंह, अजय, राकेश गुप्ता, प्रभात, रजनीश मौजूद रहे। (संवाद)