Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Passengers are upset due to lack of buses, there is a fight for seats

Barabanki News: बसों की कमी से यात्री परेशान, सीट के लिए मारामारी

Sun, 20 Apr 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 20 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Passengers are upset due to lack of buses, there is a fight for seats
बाराबंकी। देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर बसों की कमी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। लंबे इंतजार के बाद जो बसें स्टेशन पर पहुंचती भी है, उनमें सीट पाने और बस में घुसने के लिए धक्का मुक्की करना पड़ती है। शनिवार को बसों की कमी के चलते यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करने की परेशानी भी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

शहर के बस स्टेशन पर बसों के देर से आने के कारण पूरा दिन अव्यवस्था का माहौल व्याप्त रहा। दोपहर तक फतेहपुर, हैदरगढ़, रामनगर और लखनऊ जाने के लिए बसों का टोटा रहा। भीड़ के चलते बस स्टेशन के प्रतीक्षा कक्ष में बैठने के लिए मौजूद कुर्सियां भर जाने के कारण ज्यादातर यात्रियों को पेड़ के नीचे व फर्श पर बैठकर गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा। पूछताछ काउंटर से भी बस के आने के बारे में कोई जानकारी न मिलने से किसी भी रूट की बस स्टेशन पर आते ही यात्रियों की भीड़ दौड़ पड़ती थी।
विज्ञापन

लखनऊ जाने के लिए एक बस आई तो पहले यात्रियों को बस में घुसने फिर सीट पाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ी। अनुबंध समाप्त हो जाने के कारण वर्तमान में विभिन्न रूटों पर सिर्फ 85 अनुबंधित बसों का ही संचालन हो रहा है। यह बसें जिले के अलावा ज्यादातर लखनऊ तक जाती हैं। ऐसे में अन्य जगहों पर पहुंचने के लिए यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करने की परेशानी उठाना पड़ती है। एआरएम जमीला खातून का कहना है कि बसों के अनुबंध के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। तय रूटों पर अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed