फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   parking

शहर में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग व शॉपिग मॉल

Tue, 14 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
parking
28- बाराबंकी। शहर में पल्हरी चौराहे के पास खाली पड़ी नगरपालिका की भूमि। संवाद - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। राजधानी लखनऊ की तर्ज पर अब शहर में भी जल्द ही लोगों को मल्टीलेवल पार्किंग व शॉपिग मॉल की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए पल्हरी चौराहे के पास नगर पालिका की करीब 20 हजार स्क्वायर फिट जमीन को चिन्हित किया गया है। इसका उपयोग शॉपिंग मॉल व मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के रूप में किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इस पर करीब पंद्रह करोड़ रुपया खर्च होगा। इस कार्य के होने से शहर में बेतरतीब पार्किंग की परेशानी दूर होने से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद 29 वार्ड हो गए है। सीमा विस्तार होने के बाद नए इलाकों में ऐसी भूमि का चिन्हिकरण शुरू किया गया है जो नगर पालिका के स्वामित्व में आती हो। ऐसे में लखपेड़ाबाग में केंद्रीय विद्यालय व पल्हरी टैंपो स्टैंड के समीप समेत कई अन्य जगहों पर खाली पड़ी जमीन को चिह्नित किया है। पालिका प्रशासन अवैध कब्जेदारी में फंसी अपनी 65 एकड़ भूमि पर से भी कब्जा हटवाने की कवायद में जुटा है। कब्जा हटवाने के बाद इस जमीन का उपयोग कैसे किया जाए इसके लिए भी मंथन शुरू किया गया है। पल्हरी टेंपो स्टैंड के समीप करीब बीस हजार स्क्वायर फिट भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के साथ वहां बैरिकेटिंग कराई जा रही है। अयोध्या हाईवे के किनारे स्थित इस कीमती भूमि का उपयोग शॉपिग मॉल व मल्टीलेवल पार्किग बनाने में किए जाने की तैयारी शुरू की गई है। ताकि नगर पालिका की आय भी बढ़ सके। पालिक प्रशासन ने इसके लिए एक प्रस्ताव भी तैयार कर शासन की सहमति लेने को भेजा गया है। इस में मुहर लगते ही कार्ययोजना को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

तीन मंजिला बनेगी इमारत
शहर में अभी तक कोई भी पार्किंग स्थल नहीं है। लेकिन पल्ही स्टैंड पर मल्टीलेवल पार्किंग व शॉपिग मॉल बनने से इस समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। प्रस्तावित भवन तीन मंजिला होगा। ग्राउंड पर पार्किंग रहेगी। इसके साथ ही इसे बेहतर तरीके से बनाया जाएगा जिससे इनकी दुकानों में अच्छे ब्रांड के शोरूम खुल सके और लोग यहां आकर खरीददारी कर सके। इन दुकानों को बनाने के साथ नगर पालिका इनको बेंचने के साथ किराए पर भी देगा। जबकि वाहन पार्किग का भी ठेका दिया जाएगा। इससे पालिका की काफी आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के पास बनेंगे आवास
शहर में लखपेड़ाबाग इलाके में केंद्रीय विद्यालय के पास भी काफी मात्रा में नगर पालिका की भूमि निकली है। यहां पर बैरिकेडिंग करवा दिया गया है। इसके बाद यहां पर आवासीय कालोनी बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इस कालोनी के बनने से शहर में रहने वाले तमाम ऐसे लोगों को यहां पर घर मिल सकेगा जिनके पास अभी तक खुद का मकान नहीं है।

पल्हरी टेंपो स्टैंड के पास करीब बीस हजार स्क्वायर फिट भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया था। इस जगह पर मल्टीलेवल पॉर्किंग व शांपिग मॉल बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने के बाद इसके लिए काम शुरू किया जाएगा। पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed