{"_id":"57c8720d4f1c1b50212cb5f3","slug":"parents-threw-dress-in-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने स्कूल में फेंकी घटिया ड्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने स्कूल में फेंकी घटिया ड्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोछौरा के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को लगभग 25 विद्यार्थियों को ड्रेस बांटी गईं। इसके बाद बच्चे ड्रेस लेकर घर पहुंच गए। अभिभावकों ने ड्रेस की गुणवत्ता देखी तो भड़क गए। करीब 10 अभिभावक स्कूल पहुंचे और ड्रेस फेंककर चले गए। ग्राम प्रधान ने इस मामले की शिकायत डीएम अजय यादव से की है।
एबीएसए ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। हरख ब्लॉक के ग्राम पंचायत पनिहल के मजरे गोछौरा के प्राथमिक विद्यालय में करीब 93 बच्चे पंजीकृत हैं। गुरुवार को विद्यालय में प्रधानाध्यापक वंदना सिंह ने बच्चों को ड्रेस बांटी। करीब 25 बच्चे ड्रेस पाकर घर पहुंचे तो उनके अभिभावक भड़क गए।
वे ड्रेस लेकर विद्यालय पहुंचे और वहां फेंक दिया। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों को जो ड्रेस दी गई है वह बहुत घटिया है। ग्राम प्रधान राम किशोर का कहना है कि प्रबंध समिति के बिना सहमति के वितरण करना गलत है। इससे पहले भी विद्यालय में घटिया ड्रेस बांटी जा चुकी है। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत डीएम अजय यादव से की है।