फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Panchayat representatives will be at home toilet

पंचायत प्रतिनिधियों के घर में बनेंगे शौचालय

Tue, 29 Dec 2015 11:23 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शौचालय बनवाने के लिए पैसा मिलेगा। जिन लोगों के यहां शौचालय नहीं हैं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन्हें एक शौचालय बनवाने के लिए दो किश्तों में 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


हरख ब्लॉक के नवनिर्वाचित 74 ग्राम पंचायतों में 74 ग्राम प्रधान, 90 क्षेत्र पंचायत सदस्य व करीब 1100 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए खुशखबरी है। इनमें से जिनके घर में शौचालय नहीं है, स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला प्रशासन की ओर से उनके यहां 12 हजार रुपये की लागत से शौचालय बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन


हरख ब्लॉक में शौचालय बनवाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। शौचालय निर्माण के दौरान छह हजार रुपये की पहली किश्त सीधे आवेदक के खाते में भेजी जाएगी। शौचालय का आधा निर्माण होने के बाद छह हजार रुपये की दूसरी किश्त भेजी जाएगी। जिन ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के घर में पहले से शौचालय है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन प्राप्त होने के बाद ये धनराशि आवेदक के खाते में भेज दी जाएगी। इसके पहले ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को शौचालय बनवाने की सुविधा का लाभ नहीं मिलता था।


सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों से प्रथम चक्र में शौचालय निर्माण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। शौचालय निर्माण की लागत 12 हजार रुपये होगी। आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद दो जनवरी 2016 को आवेदक के खाते में पहली किश्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed