फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat

जिपं सदस्य 1.50 लाख रुपये और प्रधान प्रत्याशी 75 हजार रुपये कर सकेंगे खर्च

Sat, 16 Jan 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
panchayat
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र की फीस, जमानत राशि और चुनाव प्रसार राशि निर्धारित कर दी है। वहीं प्रधान पद के लिए हरा तो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नीले रंग का मत पत्र होगा। चारों पदों के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्र रखे गए हैं। जिले के 1161 ग्राम पंचायतों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए अब तक 92 लाख 40 हजार 300 मतपत्र निर्वाचन कार्यालय को मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मार्च, अप्रैल में संभावित पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। चुनाव में जिला पंचायत सदस्य 1.50 लाख तो प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी अधिकतम 75 हजार रुपये चुनाव प्रचार व अन्य सभी चुनाव संबंधी कार्यों में खर्च कर सकेंगे। वहीं नामांकन पत्रों की फीस भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधानी के लिए हरा, बीडीसी के लिए नीला व जिला पंचायत के लिए गुलाबी मतपत्र होगा। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव सफेद रंग के बैलेट पेपर से होगा। मतदान से पहले हर मतदाता को चार मतपत्र दिए जाएंगे। इसमें सभी पर एक-एक प्रत्याशी को उसके पद के हिसाब से तय रंग के आधार पर चुनाव होगा। जिले के 1161 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए अब तक 92 लाख 40 हजार 300 मतपत्र मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद नाम- नामांकन पत्र का मूल्य- जमानत राशि- अधिकतम व्यय
सदस्य ग्रापं- 150- 500- 10000
ग्राम प्रधान- 300- 2000- 75000
बीडीसी- 300-2000- 75000
डीडीसी- 500- 4000- 1.50 लाख
नोट: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग अथवा महिला वर्ग के नामांकन पत्र, जमानत राशि निर्धारित राशि से आधी होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 92 लाख 40 हजार 300 मतपत्र आ चुके हैं। जल्द ही नामांकन पत्र आने की उम्मीद है। चारों पदों के लिए अलग-अलग जमानत राशि और अधिकतम व्यय की सीमा निर्वाचन आयोग ने तय की है।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, नगरीय निकाय एवं पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed