फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Paddy procurement will start at 45 centers from today

आज से 45 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start at 45 centers from today
बाराबंकी। जिले में सोमवार से धान की खरीद शुरू हो रही है। इसके लिए 45 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को एसडीएम सदर ने नवीन मंडी स्थित धान खरीद केंद्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि सीधे किसानों से ही धान की खरीद की जाए। विभाग का कहना है कि धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं धान लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे लेकर सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर इस बार पांच एजेंसियों को धान खरीद का जिम्मा सौंपा गया है। इनमें विपणन शाखा, पीसीएफ, पीसीयू, मंडी परिषद और भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं। इन एजेंसियों ने जिले भर में 45 खरीद केंद्र खोले हैं। सभी केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती करते हुए हर तैयारी पूरी होने का दावा किया गया है। किसानों को सिर्फ साफ-सुथरा धान सुखाकर ही लाना होगा।
विज्ञापन

किसान इस बात का ध्यान रखें कि जो धान तौल के लिए लाया जा रहा है, उसमें 17 प्रतिशत से ज्यादा नमी न हो जिससे धान की तौल आसानी से की जा सकी। इस बार धान की खरीद ई-पॉप मशीन से हो रही है। इसलिए किसान का खरीद केंद्र पर आना अनिवार्य होगा। पहले किसानों को मशीन पर अंगूठा लगाना होगा, जब मशीन अंगूठा स्वीकार कर लेगी, तभी धान की तौल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम सदर आईएएस सुमित यादव ने नवीन मंडी में विपणन शाखा द्वारा खोले गए केंद्रों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद क्रय केंद्र प्रभारी अनूप वर्मा से तैयारियां की जानकारी लेते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला विपणन अधिकारी रमेेश कुमार ने कहा कि धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, उनका धान पहले तौलने के निर्देश सभी केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं।
इस बार किसान सौ क्विंटल तक धान की तौल बिना सत्यापन ही करवा सकते हैं। इसके अलावा अब टोकन की भी कोई जरूरत नहीं है। पहले कुछ लोगों को टोकन जारी किए जा चुके हैं लेकिन अब कोई टोकन जारी नहीं किया जाएगा। अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर धान की तौल की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विपणन शाखा ने बाराबंकी मंडी में दो, देवा, हरख, सफदरगंज मंडी में दो, फतेहपुर, कुर्सी, बुढ़वल, सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, भिटरिया, दरियाबाद, इंदरपुर, सिद्धौर, हैदरगढ़, हैदरगढ़ मंडी और त्रिवेदीगंज में क्रय केंद्र खोले हैं। वहीं पीसीएफ ने ज्योली, मुबारकपुर, सैहारा, मसौली, शेषपुर अलीपुर, बनीकोडर, रामपुर, मोहम्मदपुर उपाध्याय, गडरियनपुरवा, दरियाबाद मिरदही, उस्मानपुर, सरायं चांदू और हैदरगढ़ में केंद्र खोले हैं।

मंडी समिति ने बाराबंकी मंडी, सफदरगंज मंडी और हैदरगढ़ मंडी में, पीसीयू ने अटवटमऊ, लालपुर करौता, सादुल्लापुर, छंदवल, सनौली, बड़नपुर, उदईमऊ, पेचरुवा और बिद्दी का पुरवा तथा भारतीय खाद्य निगम ने हैदरगढ़ मंडी में धान खरीद केंद्र खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed