फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Oxygen tankers will not pay toll tax for two months

दो माह तक ऑक्सीजन टैंकर नहीं देंगे टोल टैक्स

Mon, 10 May 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Oxygen tankers will not pay toll tax for two months
उधौली (बाराबंकी)। महामारी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ऑक्सीजन से संबंधित वाहनों को एंबुलेंस की संज्ञा देते हुए सभी टैंकरों को दो माह तक आने जाने के लिए फ्री कर दिया है। अब ऑक्सीजन से भरे यह वाहन बिना टैक्स अदा किए टोल प्लाजा से निकल सकेंगे।
विज्ञापन

अयोध्या नेशनल हाईवे अहमदपुर चौराहे पर बने टोल प्लाजा पर शुक्रवार को एनएचएआई की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया कि कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश मे ऑक्सीजन की पूर्ति करने के लिए एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश को स्वास्थ्य संबंधित वाहन चलाये जा रहे हैं उन में से कुछ भारी टैंकर भी हैं, जो ऑक्सीजन की सप्लाई करते हैं। उन टैंकरों को दो माह के लिए एंबुलेंस समझा जाए और उनको टोल प्लाजा से निशुल्क आने जाने दिया जाए। ऑक्सीजन टैंकर चाहे तरल हो या गैस सभी टैंकरों को प्लाजा से नि:शुल्क आने जाने दिया जाएगा। इन वाहनों से टैक्स वसूली न कि जाय। इस संबंध में टोल प्लाजा प्रशासन को पत्र मिलने के बाद उस पर अमल की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिना टैैक्स दिए यह वाहन निकल सकेंगे।
विज्ञापन

राजस्व वसूली में आई कमी
अप्रैल माह से ही लॉकडाउन की स्थित बननी शुरु हो गई थी। तभी से हाईवे पर निकलने वाले वाहनों की संख्या में कमी दिखाई देने लगी। जहां 24 घंटे में 25 से 30 हजार वाहन गुजरते थे, वहीं अब यह आलम है कि 24 घंटे में 10 से 15 हजार ही वाहन टोल प्लाजा से होकर गुजर रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्लाजा के राजस्व वसूली में कमी दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन टैंकरों को एंबुलेंस की संज्ञा दी गई है और कहा गया है कि ऑक्सीजन से संबंधित टैंकरों से दो माह तक वसूली न की जाए। हालांकि अभी टोल प्लाजा से ऐसे टैंकर नहीं गुजरे हैं। इन वाहनों से टैक्स नहीं लिया जाएगा।
-एएस चौहान, अहमदपुर टोल प्लाजा मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed