{"_id":"6515d54267de64dd0e03fee8","slug":"outpost-incharge-and-three-constables-suspended-police-station-chief-present-in-line-barabanki-news-c-315-1-brp1006-5389-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चौकी इंचार्ज व तीन सिपाही निलंबित, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चौकी इंचार्ज व तीन सिपाही निलंबित, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
Fri, 29 Sep 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। तस्करी के आरोपी को कई घंटे तक पुलिस चौकी में बैठाने के बाद छोड़ने के मामले में एसपी ने बृहस्पतिवार को सिद्धौर के चौकी इंचार्ज, दो दीवान व एक सिपाही को निलंबित कर दिया, जबकि असंद्रा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच के निर्देश दिए गए है।
बताया जाता है कि असंद्रा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सिद्धौर में तीन दिन पहले पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी के एक आरोपी को लेकर आई थी, जिसे कई घंटे बाद छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसपी ने अपने स्तर से जांच करवाई। बृहस्पतिवार की शाम चौकी इंचार्ज छट्टू चाैधरी, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र, राजनारायण व कांस्टेबल गौरव को निलंबित कर दिया। जबकि असंद्रा थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इन पर कार्यों में लापरवाही का आरोप है।