फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Outcry for electricity in scorching heat

Barabanki News: भीषण गर्मी में बिजली के लिए हाहाकार

Fri, 13 Jun 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 13 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Outcry for electricity in scorching heat
बाराबंकी। गर्मी में बढ़ी मांग के साथ ही बिजली संकट भी गहराने लगा है। शहर से लेकर गांव तक अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से हाहाकार मचा है। अधिकांश इलाकों में ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफॉर्मर फुंकने से अघोषित तौर पर घंटों बिजली की कटौती करना पड़ रही है। इससे ढाई सौ से अधिक गांवों की करीब साढ़े तीन लाख की आबादी को उमस के बीच खूब परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर के करीब 80 फीसदी ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड चल रहे हैं। इन्हें फॉल्ट से बचाने के लिए कूलर तक लगा दिए गए हैं। इसके बावजूद हर दस से बीस मिनट की ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। ओवरी और बड़ेल उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक चार घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं, रसूलपुर, कानून गोयान व कटरा बारादरी मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर की लीड कटने से करीब साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। अधीक्षण अभियंता राजबाला ने कहा गर्मी में लोड बढ़ने से कुछ जगहों पर दिक्कतें हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


60 गांवों में पूरी रात गुल रही बत्ती
त्रिवेदीगंज के कोलहदा पंचायत स्थित गांव राजापुर में ट्रांसफॉर्मर फुंकने से पांच दिन से बिजली आपूर्ति बंद है। हैदरगढ़ ग्रामीण उपकेंद्र के अंतर्गत मंझार फीडर से जुड़े बारा, तेजवापुर, रौनी, वैद्यखेरा, जलालपुर समेत 60 गांवों में बुधवार रात आठ बजे से बिजली गई पूरी रात नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र में टेलीफोन फीडर से जुड़े अवसानेश्वर मंदिर, रामपुर, भियामऊ समेत 50 से अधिक गांवों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। भिलवल उपकेंद्र के दहिला, दुंदीपुर, रुकनापुर आदि गांवों में भी यही हाल है। ग्रामीण क्षेत्र में औसतन 10-12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। फतेहपुर और बेलहरा क्षेत्र में तो हालात और खराब हैं। ग्राम कैथा, गांधीपुर, पहाड़पुर, छेदा, घोसीपुरवा समेत 80 गांवों में सिर्फ 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
निंदूरा के अटाहरा गांव में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड से फुंक गया। ठीक होते ही दोबारा खराब हो गया। बीस घर अंधेरे में हैं। जेई विकास शुक्ला ने बताया कि डिमांड भेज दी गई है, देर शाम तक नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।

कोटवाधाम उपकेंद्र से जुड़े करीब 65 गांवों की सवा लाख आबादी गर्मी में बिना बिजली के रातें गुजारने को मजबूर है। बुधवार को शाम 7 से 8 बजे तक, फिर 9 से 10 बजे तक और रात 11 से 12:30 बजे तक लगातार बिजली कटौती हुई। इससे लोगों को रात जाग कर बिताना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed